महान व्यक्तित्व वाले लोग(Great personalities of the world)

हम अपने जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें ? || जीवन में सफलता के आसान उपाय (success mantra of life)  

        

हम आधुनिक युग में रह रहे हैं, जहां हम आसानी से बिजली और संबंधित उपकरण, विशाल चिकित्सा सुविधाएं, रेल, और अन्य परिवहन सेवाओं, वायु परिवहन सेवाओं, अच्छी शिक्षा और नैतिक विज्ञान आदि का उपयोग कर रहे हैं।

महान व्यक्तित्वों की कड़ी मेहनत के कारण ही ये अद्भुत सेवाएं अब हमारे लिए आसानी से उपलब्ध हैं। विश्व के हर कोने में आज हम आ जा सकते है। दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में  सेकेंडो में बात कर सकते है। पृथ्वी के सतह से ऊपर जाने में सक्षम है। विभिन्न ग्रहो ,उपग्रहों पर पहुंच चुके हैं। समुन्द्र के गहरायीयों की जानकारियां हम ले पा रहे है।  

विश्व में बहुत से महान व्यक्तितत्व वाले महापुरुष जन्म लिए है। हम इन प्रसिद्ध हस्तियों को उनकी सफलता से जानते हैं। उन्हें सफलता मिली लेकिन उन्होंने इसके लिए अधिक संघर्ष किया।

चरक और सुश्रुत का चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान रहा हैं। इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग की वजह से हम निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहे है। 

सफलता महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे लक्ष्यों के लिए निरंतर प्रयास अधिक महत्वपूर्ण हैं। हर कोई जो प्रसिद्ध है वह अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है, केवल इसलिए कि वे अपने काम में विश्वास करते थे।

इन महान लोगो के जीवन के बारे में पढ़ने का मकसद है कि जब हम अपने जीवन में स्वयं को कमजोर महसूस करे या  निराश हो , तब इन महान लोगो का जीवनी बहुत सहायक होता  है। कई ऐसे व्यक्ति जो सिर्फ एक लक्ष्य के लिए बहुत सारे मुश्किलों से लड़ते हुए ,पूरा जीवन समर्पित कर दिए।

नीचे  हमने ऐसे महान व्यक्तियों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी है जो आपको प्रेरणा देंगी। जीवन में आने वाली समस्याओं का निडरता से सामना करने के लिए प्रेरित करती है। 

सदियों जिन्दगी सोचती रही है और रचती रही है। सदियों से इंसान स्वयं से और कुदरत से लड़ता  रहा और आगे बढ़ता रहा है। जिंदगी और इंसान आज जिस मुकाम पर है वहाँ तक महान पुरुषों का ज्ञान लेके आयी है। 

आर्यभट्ट जो महान गणितज्ञ होने के साथ ही साथ एक खगोलशास्त्री भी थे। आर्यभट्ट ने  पाई का अनुमानित मान 3.1416  बताया था। साथ ही उनका ये भी मानना था कि सूर्य के प्रकाश से ग्रह और चंद्रमा चमकते हैं, सितारों की गति पृथ्वी के घूमने के कारण होती है।

महान पुरषों का असीम ज्ञान ही है जो आज हमें चाँद के उस पार तक ,समुन्द्र के अनंत गहराईयो तक  हैं। आज हम उन महान  व्यक्तियों के आभारी है ,क्यों की हम हर असंभव  कार्य को संभव बनाने में सक्षम है। महान पुरुषों के जीवनी से मात्रा ज्ञान ही नहीं बल्कि उनका जीवन में हमें क्रमबद्ध तरीके से जीवन को जीने की कला सिखाती है। 

उनके संघर्ष से हमें आगे सोचने की प्रेरणा मिलती है। उनके निरंतर प्रयास हमें एक ऐसा पाठ  पढ़ाती है कि जीवन में अभी बहुत कुछ करना है। इसलिए आज हमारा यह  प्रयास है कि हम महान पुरुषों के जीवनियों को क्रमबद्ध तरीके से सभी लोगो तक पहुचायें, ताकि आने  वाले पीढ़ी को इनसे कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हो।  

हमारे देश में प्राचीन भारतीय ज्ञानियों ने ज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में नीव बनाने वाले सिद्धांत खोजे , विभिन्न शोधों या निरंतर परिश्रम से सृजित जानकारियों को संचित किया। 

महान आधुनिक कवि “प्रसाद” ने लिखा है ,

“जगे हम और लगे जगाने विश्व को, तब फैला ज्ञान का अलोक “

आइए इतिहास के पन्नों से ऐसे कुछ महान व्यक्तियों के बारे में जानते है ,उनके द्वारा किये कठिन परिश्रम से उपजे उन उपलब्धियों के बारे में जाने। ये उपलब्धिया जो आने वाले कल में विज्ञान ,आधुनिकरण ,आकाश के अनंत सीमाओं का ज्ञान आदि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक चिंगारी की तरह थी  की तरह थी। 

आज हम इस आधुनिक युग में विभिन्न वस्तुओं का उपभोग कर रहे है ,अपने कार्यो को तेजी से पूरा कर पा रहे है। महान बेंजामिन फ्रेंक्लिन जिन्होंने 1972 में विद्युत के बारे में हमें बताया। माइकल फैराडे जिन्हे ” फादर ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी ” माना गया है ,जिन्होंने इलेक्ट्रिसिटी से सम्बंधित 500 से ज्यादा पेटेंट लिया है। 

 १. महर्षि चरक (Maharshi Charaka)– चिकित्सा के क्षेत्र के जनक , जिनका महान योगदान  है , जिन्होंने चरक संहिता नामक पुस्तक भी लिखा। 

२. जीवक– इन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा से ना केवल रोगों के लक्षणों की खोज की बल्कि अनेक  रोगों का भी निदान किया। 

३.सुश्रुत – शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में चरक एक महान चिकित्सा शास्त्री के रूप में जाने जाते हैं । सुश्रुत ने जो सुश्रुत संहिता नामक ग्रंथ लिखा वह छठी शताब्दी में रचा गया था। 

 ४.आर्यभट्ट ,५. वराह मिहिर ,६.नागार्जुन ,७.भास्कराचार्य , ८.ब्रह्मगुप्त ,९. श्रीनिवास रामानुजन , १०.गैलीलियो गैलीली , ११.न्यूटन , १२.जेम्स वाट ,१३.चार्ल्स डार्विन ,१४. थॉमस अल्वा एडिसन , १५.राइट ब्रदर्स ,१६.चंद्रशेखर वेंकटरमन ,१७.सर जगदीश चंद्र बसु ,१८.डॉ मेघनाद साहा ,१९.एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ,२०.अल्बर्ट आइंस्टीन , २१.मारकोनी ,२२. डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा , २३.डॉ हरगोविंद खुराना , २४.डॉ विक्रम साराभाई ,२५. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर ,२६. लुई ब्रेल ,२७.निकोलस कॉपरनिकस ,२८. क्रिस्टोफर कोलंबस ,२९. तेनजिंग नोर्गे ,३०.व्हेन सॉन्ग ,३१.संगीत सम्राट तानसेन ,३४. महान चित्रकार राजा रवि वर्मा ,३५.दादा साहब फाल्के,३६.लियोनार्डो द विंची ,३७.प्लेटो ,३८.अरस्तु ,३९.रूसो ,४०. मिल्खा  सिंह। 

ऐसे कई महान लोग विश्व में अपने कर्तव्यों के लिए जाने जाते है। इन अद्भुत लोगो के बारे में हम इस प्लेटफार्म  जानकारियाँ देंगे ,ताकी लोग इनसे सबक ले। इन महापुरुषों के जीवन से सिख ले, कठिनाईयों से लड़े। 

कभी भी निराशा के भावों को खुद पर हावी ना होने दे। हमने यहाँ आपको बताने की कोशिश की हैं कि कठिनाईयों से लड़कर ,निराशा को आशा में बदलकर , स्वयँ के इच्छाशक्ति को फ़ौलाद की तरह निडर बना कर अपने निर्धारित लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जाय। इनके जीवन की घटनाये जो हमें बहुत आसानी से अपने जिंदगी के उतार -चढाव को प्रबंधित करने में मदद करती हैं। 

आशा करता हूँ कि मेरे इस महत्वपूर्ण पहल जो कि आपको हर परिस्थितियों में दृढ़ और सकारात्मक बनाना हैं , आप मेरी मदद करेंगे। कृपया हमारे इन छोटे -छोटे प्रयासों को अन्य लोगों ,मित्रों ,बंधुओ तक अवश्य शेयर करे। 

धन्यवाद्  

“Share the Light, Inspire the World”

By Reena Singh

I’m a passionate storyteller and lifelong learner who believes that words can spark change. Through A New Thinking Era, I share motivational quotes, inspiring stories, and transformative insights to help people rediscover their purpose, build inner strength, and stay grounded in hope — no matter what life throws at them. This blog isn’t just a space for content — it’s a movement to help people think deeper, live better, and rise stronger. Every post is created with the belief that a single thought can shift your whole day — or even your life. When I’m not writing, I’m reading, reflecting, and dreaming up new ways to turn wisdom into action.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 A New Thinking Era | Inspire • Support • Achieve
Privacy Policy · Terms of Service · Contact
Exit mobile version
×