Women Empowerment and Rights of Women
महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकार || Women Empowerment and Rights of Women “हर महिला की सफलता दूसरे के लिए प्रेरणा होनी चाहिए। हमें एक-दूसरे को ऊपर उठाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप बहुत मजबूत हैं, अत्यंत दयालु हैं, और सबसे ऊपर, विनम्र रहें।” – सेरेना विलियम्स महिला परिवार की एक ऐसी धुरी है जिसपर पूरा परिवार टिका होता है और परिवार से ही समाज का निर्माण होता है। अगर हम किसी समाज की दशा या दिशा बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले महिलाओं की स्थिति बदलनी चाहिये। ” महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकार ” ऐसे जीवन की ओर बढ़ती हुई मांग पर आधारित विचारधारा है जिसमें प्रत्येक महिला की अन्तर्निहित गरिमा एवं गुणों का सम्मान हो तथा उसे संरक्षण प्रदान किया जाय। महिलाओं को तभी सशक्त बनाया जा सकता है, जब उनको आसानी से बेहतर शिक्षा मिल सके और उनको रूढ़िवादी मर्यादाओं से मुक्त कर इस नए युग के विभिन्न अवसरों को पाने …














