TIME : समय

                                 
TIME
 
                            

“समय नि: शुल्क है, लेकिन यह अनमोल है।  आप इसे अपना नहीं सकते, लेकिन आप इसका उपयोग कर सकते हैं।  आप इसे रख नहीं सकते, लेकिन आप इसे खर्च कर सकते हैं।  एक बार जब आप इसे खो देते हैं तो आप इसे कभी वापस नहीं पा सकते।”   
🕯️🕯️🕯️
                      
“रिश्ता मोमबत्ती और उसके लौ में होता है ,हमारा और समय का भी वही रिश्ता है।”

                                               

समय का पहिया चलता जाता, किसी को यह क्यों समझ न आता।
समय ही सबसे है बलवान, समय के पहले कुछ ना पाता।।

जब से तूने जन्म लिया,सब समय मुताबिक़ चलता आया।
फिर भी इतने पहर काट कर, समय से वाकिफ हो ना पाया।।

तेरे जैसे लाखो है जो, समय से बढ़कर चलना चाहें।
सूट बूट में घूम रहे है, समय समेटे सबकी बाहें।।

सब कुछ पा कर खो बैठा है, समय से आगे जो भी भागे।
समय बुरा तो टूट कर बिखरें , रिश्तों जैसे पक्के धागे।।

जा उस राम का वंदन कर,जो समय को सबसे अच्छा जाने।
मर्यादा की मूरत हैं वो , निंदा का भी बुरा ना माने।।

धैर्य रख कर कर्म जो करता, उससे ना कोई जीत है पाता।।
समय ही सबसे है बलवान, समय के पहले कुछ ना पाता।।


कृपया मेरी द्वारा लिखी कविता को  सांझा करे और हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब करे ताकी आपको आने वाले नई कविताओं की सूचना मिलती रहे। अपना सुझाव जरूर दे.  


🙏


 रचनाकार :
अविरल शुक्ला
संपादक
रीतेश कुमार सिंह





कृपया इसे पढ़ने के लिए क्लिक करें :

Click below to read more interesting Topics:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MOTIVATIONAL

SPIRITUAL

HEALTH

SCI & TECHNOLOGY

NEWS & ISSUES

ENTERTAINMENT











Reena Singh
Founder & Lead Writer at A New Thinking Era
Reena Singh

Reena Singh is the founder of A New Thinking Era — a motivational writer who shares self-help insights, success habits, and positive stories to inspire everyday growth.

1 thought on “TIME : समय”

Leave a Comment

© 2026 A New Thinking Era | Inspire • Support • Achieve
Privacy Policy · Terms of Service · Contact